दवेंद्र कुमार होंगे अब साढौरा एसएचओ
साढौरा। एसएचओ सुभाष चंद का तबादला होने के बाद उनकी जगह दवेंद्र कुमार नए एसएचओ होंगे। उन्होेंने कहा कि उनकी प्राथमिकता साढौरा में अपराधों पर रोकथाम के साथ-साथ नशे का धंधा करने वाले लोगों पर लगाम लगाना होगा। दवेंद्र कुमार ने कहा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। थाना क्षेत्र में रहने वाले लोग उन्हें इस नम्बर 8818000126 पर संपर्क कर सकते हैं।