फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के गांव गनौली में आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गनौली निवासी रवि ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी (32) आठ माह के गर्भ से थी। शनिवार देर शाम उसकी पत्नी की अचानक सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। तबीयत बिगडते ही वे उसे छछरौली के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर रेफर कर दिया। उन्होंने शहर के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। यहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई और उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वे पत्नी को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध देख डॉक्टरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें