फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के विरोध में डिप्लोमा वेटरनरी ने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन ने मंगलवार को उप निदेशक पशुपालन विभाग के कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने पशुगणना में हरियाणा पशुपालन विभाग द्वारा अपना एप शुरु करने का विरोध करते हुए डिप्टी डायरेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के प्रांतीय ओडिटर डॉ. शमशेर सिंह नैन ने धरने की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पशुगणना के काम में राज्य पशु पालन विभाग का एप बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसको लेकर विभाग को पहले भी बताया जा चुका है। मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस एप की वजह से विभाग से संबंधित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पहले भी विभाग की तरफ से इसे हटा देने की बात कही गई थी, मगर फिर भी हटाया नहीं गया। जिसके चलते कर्मचारियों में गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से पशु पालक भी परेशान हो रहे हैं क्योंकि जितनी जानकारी मांगी जा रही है उसमें बहुत अधिक समय की जरुरत होती है। इतना समय पशु पालक नहीं दे पाता। उन्होंने कहा कि यदि इस विरोध प्रदर्शन के बाद भी इस एप को नहीं हटाया गया तो विभाग के महानिदेशक कार्यालय पंचकूला में इस तरह का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव धर्मबीर,जिला उपप्रधान विक्रम सिंह, जिला प्रेस सचिव रोहताश सहरावत, सतपाल पोसवाल, रामफल, प्रवीन, पवन शर्मा, जयकुमार व पवन मंडेबरआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें