फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस की सप्लाई न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घरेलू गैस की सप्लाई न होने से लोगों में रोष
साढौरा। घरेलू गैस की सप्लाई न होने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गैस न मिलने से उनके घर में कई सप्ताह से सिलेंडर खाली पड़े हैं। अशोक कुमार, जगदीश, अयूब खान ने कहा कि गैस न मिलने से खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। गैस एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली के कारण लोगों में रोष है। कई लोगों को सुबह जल्दी कार्यालय व निजी कार्यों के लिए जाना पड़ता है लेकिन वे वहां जाने की बजाए सिलिंडर लेने की लाइन में लगे दिखे मिलेंगे। लोगों ने कहा कि पिछले माह में एक बार घरेलू गैस की सप्लाई आई थी, लेकिन तब भी कम सिलेंडर होने के कारण उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। शिवालिक गैस एजेंसी संचालक सरदारी लाल ने बताया कि गैस कमी का मुख्य कारण गुर्जर आंदोलन है। रोड जाम होने से यह दिक्कत आई। जिसके कारण पूरे हरियाणा व पंजाब में भारत गैस एजेंसी में गैस की दिक्कत है।
फोटो- 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें