स्वाइन फ्लू की चपेट में आया छात्र, पीजीआई रेफर
अब तक नौ केस आ चुके सामने और दो की हो चुकी है मौत
यमुनानगर। जिले से स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 9 केस आ चुके हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह का कहना है कि स्वाइन फ्लू से कोई भी छात्र पीड़ित नहीं है। बुखार या वायरल की शिकायत होने पर उनके परिजनों को बुलाकर उनके साथ भेज दिया जाता है।
बॉक्स
स्वाइन फ्लू के लक्षण
एमएस डॉ. विजय दहिया के अनुसार स्वाइन फ्लू ए, बी और सी कैटेगरी होती है। ए और बी में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार शामिल हैं। सी में गंभीर मरीजों को रखा जाता है। यदि बुखार, खांसी, उल्टी आना, दस्त और सांस लेने में दिक्कत है तो यह स्वाइन फ्लू हो सकता है। इससे बचाव के लिए खांसते, छींकते समय मुंह पर कपड़ा या रुमाल रखें। आंख, कान, मुंह को छूने से पहले हाथ साबुन से धोएं, बुखार, गला खराब, जुकाम या खांसी वाले मरीज कम से कम एक-एक बाजू की दूरी रखें। यदि फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो ठीक होने तक घर पर ही रहें और अधिक लोगों से मिले। यदि बच्चा बीमार हो, तो उसे स्कूल में न भेजे।
वर्जन
-स्वाइन फ्लू का एक केस सामने आया था। जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। मरीज के परिजनों से इस बारे में भी बातचीत की जा रही है।-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ