फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से हमला कर युवक को किया घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डंडों से हमला कर युवक को किया घायल, केस दर्ज
जगाधरी। रंजिश के चलते जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 में पांच युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले की अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मालीमाजरा निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि वह जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 में किसी काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान तिलक नगर निवासी संजीव अपने चार अन्य साथी लेकर वहां आ गया और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगा। बहस इतने बढ़ गई कि उसने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उनसे किसी तरह से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अश्वनी की शिकायत पर संजीव व हरिंद्र समेत तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें