फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से गन्ना सोसायटी के कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से गन्ना सोसायटी के कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन

रादौर। गन्ना सोसायटी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने 70 से अधिक कर्मचारियों का 5 महीने का वेतन नहीं दे पाई है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण आर्थिक रूप से तंगी झेलनी पड़ रही है। गन्ना सोसायटी के कर्मचारी बलबीर सिंह हुड्डा, सुमेरचंद, श्रीकुमार, कर्म सिंह, देवेन्द्र लालर, राजेश, जयभगवान आदि ने बताया कि उन्हें गन्ना सोसायटी की ओर से पिछले 5 महीनों से कोई वेतन नहीं दिया गया है। जिस कारण उन्हें अपने परिवारों का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। बार-बार मांग किए जाने के बावजूद उन्हें सोसायटी की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। गन्ना सोसायटी घाटे में चल रही है। बजट न होने के कारण उन्हें वेतन से महरूम होना पड़ रहा है। इस बारे में सोसायटी के सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि गन्ना सोसायटी का शुगर मिलों की ओर लाखों रुपए कमीशन बकाया है। जिसका बिल शुगर मिलों को भेजा गया है। अगले सप्ताह सोसायटी का शुगर मिलों से कमीशन मिलने के बाद सभी कर्मचारियों को उनका पांच महीने का वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें