फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने से खफा उपभोक्ता ने सीएम विंडो पर दी डिपो होल्डर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीलर के राशन न देने पर उपभोक्ता ने की सीएम विंडो पर शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। डिपो होल्डर द्वारा राशन कार्ड पर राशन न दिए जाने को लेकर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में गांव बैंडी निवासी प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि डीलर राशन कार्ड पर अनाज देने से मना करता है। प्रवीन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि बार बार चक्कर काटने के बावजूद भी डिपो होल्डर उन्हें राशन देने में आना कानी करता है। जब उन्होंने शिकायत करने की बात कही तो वह गाली गलौच की। प्रवीन कुमार ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। उन्होंने डिपो होल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनके सभी स्टॉक व उपकरणों की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रोशन लाल सैनी का कहना है कि अगर उनके पास डिपो धारक के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो डिपो धारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने राशन लेने की योजना को ऑनलाइन किया हुआ है। अगर व्यक्ति किसी भी डिपो धारक से कोई शिकायत है तो अपना राशन अन्य डिपो धारक से भी ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें