फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ में पॉश एरिया की सात सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मॉडल टाउन की सात सड़कों के लिए नगर निगम ने दो करोड़ का निकाला टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन की खस्ताहाल सड़कें अब जल्द ही ठीक हो जाएगी। शहर की सात मुख्य सड़कों के लिए नगर निगम ने शनिवार को टेंडर निकाले हैं। इन सातों सड़कों की मरम्मत पर करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं, टेंडर अलॉट होते ही सड़कों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत का भी टेंडर लगाया जाएगा, जिनकी रिपोर्ट हेड क्वार्टर भेजी गई है। जिन सात सड़कों को चकाचक किया जाएगा, उनमें संतपुरा गुरुद्वारा साहिब रोड, दशहरा ग्राउंड की दोनों तरफ की सड़क, प्यारा चौक से नेहरू पार्क रोड मुख्य सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य सड़कें हैं और कुल मिलाकर सात किमी की सड़कों की मरम्मत होनी है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से ये सड़कें खस्ताहाल है, जिनकी रिपोर्ट बनाकर कई बार हेड क्वार्टर भी भेजी जा चुकी थी। लेकिन टेंडर पास नहीं हो पाया।
स्थिति सही न होने पर करार दिए गए ब्लैक रोड
गौरतलब है कि मॉडल टाउन शहर का सबसे पॉश इलाकों में आता है, यहां ज्यादातर बिजनेस फैमिली रहती हैं। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का भी निवास स्थान यहीं है। फिर भी सड़कों की स्थिति सही नहीं रही। क्षतिग्रस्त होने से यहां की सड़कों को ब्लैक रोड कहा जाने लगा है। मॉडल टाउन की सड़कों की स्थिति काफी समय से खराब पड़ी है। कई जगह से सड़कें इतनी खराब है कि जगह-जगह से टूटी हुई है और सड़क पर बजरी बिखरी पड़ी है। जिन पर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर अक्सर चोटिल हो जाते हैं। यहां तक सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए कई बार स्थानीय लोग भी शिकायतें दे चुके। क्योंकि बरसात के दिनों में इन सड़कों पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन की करीब सात सड़कों के सुधार के लिए दो करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया है। टेंडर अलॉट होते ही इनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर की अन्य सड़कों पर काम शुरू होगा। जिनका बजट तैयार किया जा रहा है। बजट बनाकर हेडक्वार्टर भेजा जाएगा।
-रामस्वरूप, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें