मरम्मत के चलते दो घंटे बंद रहेंगे 18 फीडर
यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन गुलाब नगर से चलने वाले 11 केवी मुखर्जी पार्क अर्बन, 11 केवी गुलाब नगर अर्बन, 11 केवी समता योग आश्रम अर्बन, 11 केवी जय सिटी अर्बन, 11 केवी नार्थ स्टार इंडस्ट्रीज, 11 केवी मित्तल इंजिनीयरिंग इंडस्ट्रीज,11 केवी गुप्ता मैटल इंडस्ट्रीज, 11 केवी विश्वकर्मा इडंस्ट्रीज, 11 केवी जनरल इंडस्ट्रीज, 11 केवी लार्क इंजिनियरिंग इंडस्ट्रीज, 11 केवी बूड़िया अर्बन, 11 केवी केसर नगर अर्बन, 11 केवी द्वारिका पूरी अर्बन, 11 केवी नरेन्द्रा चौंक अर्बन, 11 केवी जिला जेल अर्बन, 11 केवी यमुना कैल्शियम इंडस्ट्रीज, 11 केवी प्रेम मेटल इंडस्ट्रीज, 11 केवी त्रिमूर्ति इंडस्ट्रीज की विद्युत सप्लाई 16 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक मरम्मत के चलते बंद रहेगी।