पुलवामा हमला: लोगों का गुस्सा उफान पर, सड़कों पर उतर कर नारेबाजी, पाकिस्तान का पुतला फूंक कर जताया रोष
यमुनानगर और जगाधरी समेत कस्बों और गांवों में भी लोगों ने रोष प्रदर्शन किया।
-सरकार से की पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग
यमुनानगर। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। कई जगहों पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल मार्च निकाला गया। शहर में लोगों ने हाथों में बैनर पकड़कर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम शहरी तक गुस्से में नजर आएं और जवानों की शहादत पर अपनी संवेदना प्रकट की। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ आमजन ने भी जगह-जगह प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की वर्कशॉप में सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलवामा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सचिव सुरेंद्र राणा, श्यामलाल आदि ने कहा कि रेलवे कर्मचारी शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को पाकिस्तान से खतरा है। इस मौके पर जगदीश कुमार, देवशंकर सिंह, नयाब सिंह, सुदेश, नीतिश, राम कुमार पाल अभिनीत मिश्रा, राजनीश, सुनील, अभिषेक, आलोक, अमित आदि मौजूद रहे।
वहीं श्रीब्लड डोनर्स , पर्यावरण मित्र और परशुराम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि नेहरू पार्क से लेकर मधु चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया। एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. एचएस कंग की अगुवाई में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस अधिकारी डॉ. अनुराग की अगुवाई में एनएसएस के वालंटियर्स, छात्र संघ, आईएसओ और एबीवीपी के पधादिकारी अमृतपाल सिंह, हरजीत, सनी राणा, कंवर संधू, दीपक राणा, अजय, अभिषेक, निशि, राधिका, कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. रवि कपूर, डॉ. तिलक राज आदि शामिल रहे। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर शहीद सैनिकों को नमन किया।
जगाधरी के महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों , कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने कैंडल जला कर दो मिनट का मौन रख और जख्मी सैनिकों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई। निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने कहा इस तरह का हमला कायरता की निशानी है। हम सब इसकी घोर निंदा करते है।
कैंप स्थित नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों को मौनव्रत धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर प्रवक्ता रोहित प्रताप सिंह ने यह हमला बहुत ही पीड़ाजनक और विचलित कर देने वाला है । इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। सैनिक हर परिस्थिति में सीमा पर अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात तैनात हैं और उन्हीं के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित हैं ।
फोटो नंबर 03 से लेकर 10 तक