फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को फिर छाई धुंध, सुबह जीरो विजिबिलिटी, दोपहर बारह बजे निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बीते शनिवार से शुरू हुए घने कोहरे का आलम मंगलवार को भी जारी रहा। सड़क पर धुंध छाए रहने की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों को सामना पड़ा। वहीं, रात 12 बजे के बाद तो विजिबिलिटी जीरो हो गई। यह स्थिति सुबह 10 बजे तक रही। उसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटा और विजिबिलिटी पचास मीटर के करीब पहुंची। हालांकि बाद सूरज की गर्मी से धुंध छंट गई लेकिन सर्द हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक बुधवार और वीरवार को बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान फिर पांच डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसके चलते सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
बुधवार : बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह छह बजे से आठ बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम होगी।
विज्ञापन

वीरवार : सात फरवरी को फिर से वेेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। बारिश होने की वजह से कोहरा तो कम होगा, लेकिन ठंड में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हरिपुरधार और चकराता में बर्फबारी
यमुनानगर से मात्र 130 किमी की दूरी पर हरिपुरधार में बर्फबारी हुई। ये बर्फबारी इस सप्ताह के अंत तक जारी रहेगी। खिजराबाद से यह दूरी 100 किमी से भी कम है। यमुनानगर से वाया नाहन या फिर पोंटा साहिब होकर रेणुकाजी होते हुए हरिपुरधार पहुंचा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए करीब चार घंटे का सफर तय करना पड़ता है। जिसमें 80 किमी पहाड़ी रास्ता है। इसी तरह चकराता भी चार घंटे में पहुंचकर बर्फबारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। छह और सात फरवरी को सामान्य या उससे अधिक बारिश होने के आसार हैं। बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
-सुरेंद्र पाल, निदेशक, मौसम केंद्र चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें