फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर बदमाशों ने चाकू से गर्दन पर वार कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक न रोकने पर बदमाशों ने चाकू से गर्दन पर वार कर युवक को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। पौंटा साहिब से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे के बदमाशों ने युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक नहीं रोकने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना लालढांग के जंगल के शार्टकट रास्ते पर हुई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में शिकायत आने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। ममदूबास कलेसर निवासी अलीहसन पौंटा साहिब से अपने गांव वापस आ रहा था। लालढांग के नजदीक आते ही वह जंगल में बने शार्टकट रास्ते से अपने गांव की ओर जाने लगा। अलीहसन ने बताया कि थोडी दूर बाइक पर चलने पर उसको किसी अज्ञात हमलावर ने रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं रुका तो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।गंभीर हालत में वह घर पहुंचा और परिजनों को बताया। परिजन उसे खिजराबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। खिजराबाद में इलाज ना मिलने के कारण अलीहसन का उपचार जगाधरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खिजराबाद थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। जैसे ही कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें