खेलो इंडिया में नितिश ने जीता रजत पदक
जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं के दो छात्र गुरमन सिंह व नितिश कुमार ने खेलो इंडिया में भाग लिया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर नितिश ने रजत पदक तथा गुरमन सिंह 11वें स्थान पर रहा। स्कूल के प्रवक्ता ने कहा कि खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस बेस्ट खिलाड़ियों में से नितिश कुमार का चयन जूनियर इंडियन टीम 50 मीटर राइफल शूटिंग टीम के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रामनिवास गर्ग ने दोनों स्टूडेंट्स को इसके लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर पीएस राणा, प्रिंसिपल बी मुरली व वाइस-प्रिंसिपल सुमित जिंदल ने भी अपने विचार रखे। स्कूल के डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रजनीश कालिया ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रबंधक समिति के सदस्यों, विद्यालय के स्टॉफ व शूटिंग कोच आरती को दिया है। इस दौरान स्पोर्ट्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने भी अपने विचार रखे।
फोटो- 15