फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर आगे से उठ गया, साइड में बैठे कसिन की ट्रॉली ने गर्दन काट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों का ब्लैक फ्राइडे : तीन अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बीता शुक्रवार कुछ लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। बीते कल तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में यमुनानगर लक्कड़ मंडी में लकड़ी लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से एक किसान की मौत हो गई। दूसरा मामले में जोड़िया नाके पर स्थित प्लाईबुड फैक्टरी में पीलिंग मशीन में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीसरा मामले में एक अन्य मजदूर की तूड़े से भरे कूप के भरभरा कर गिर गया और उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। चौथे मामले में एक व्यक्ति ने जहर निगल लिया। वहीं, एक अज्ञात शव भी मिला।
लकड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर के आगे से उठने पर साइड में बैठे किसान की गर्दन ट्रॉली का किनारा लगने से कट गई। आधा गर्दन कटने से किसान बुरी तरह तड़फने लगा। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान यूपी के शामली जिले के गांव उमरपुर का रहने वाला था। वहीं से वह लकड़ी लेकर बेचने के लिए यमुनानगर लक्कड़ मंडी में आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सहारनपुर रोड पर पांसरा के नजदीक सड़क पर बने गड्ढे में गिरी, तो ट्रैक्टर आगे से उठ गया और किसान की गर्दन ट्राली का किनारा लगने से कट गई। किसान की मौत होने से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बड़ी बेटी की किसान ने रिश्ता किया हुआ था। मई-जून माह में शादी करने का विचार था। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपी के शामली जिले के गांव उमरपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के किसान सतीश कुमार (47) ने वीरवार शाम को अपने खेतों से पॉपुलर की लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड किया था। इस लकड़ी को बेचने के लिए वीरवार रात को सतीश ट्रैक्टर चालक करनाल के गांव गौंदर निवासी बजिंद्र के साथ यमुनानगर मंडी के लिए चले थे। बजिंद्र ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर पर दाई तरफ सतीश बैठा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पर जब वे महालक्ष्मी धर्म कांटा पांसरा के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर का टायर खड्ढे में जा गिर गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड अधिक होने पर ट्रैक्टर आगे से उठ गया। इससे सतीश कुमार उछलकर नीचे गिर गया। नीचे गिरते हुए सतीश की गर्दन ट्राली की किनारे में लगी और कट गई। किसी तरह चालक ने ट्रैक्टर को रोका। खून से लथपथ सतीश अचेत हालत में सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मई जून में करनी थी बड़ी बेटी की शादी :
परिजन अशोक कुमार ने बताया कि सतीश किसान के साथ-साथ लकड़ी का भी ठेकेदार था। उसके पास दो लड़के व दो लड़कियां है। बड़ी लड़की का रिश्ता किया हुआ था। जिसकी शादी मई जून होनी थी। लेकिन इससे पहले ही हादसा में उनकी मौत हो गई। घर का गुजर बसर सतीश के ही सिर पर थी। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले सतीश के भाई की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद सुरेश दोनों परिवारों को संभाल रहे थे। लेकिन इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया। सुरेश की मौत के बाद से दोनों परिवारों की परवरिश मुश्किल हो गई है।

ओवरलोड़ के चलते हो रहे हादसे, पुलिस व प्रशासन नाममात्र पर कर रहा कार्रवाई :
जिले में सबसे अधिक हादसे ओवरलोड़ के चलते हो रहे हैं। खनन सामग्री के बाद लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां ओवरलोड़ में दूसरे नंबर पर है। पुलिस के अनुसार ट्रॉली में छह फुट तक लकड़ी भरी जा सकती है, लेकिन ठेकेदार व किसान आठ से दस फुट तक ऊंचाई में लकड़ी भर लाते है। जो ओवलोड़ में आती है। जिसके बाद ट्रैक्टर आगे से उठ उठकर चलते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। कुछ माह पूर्व भी एक व्यक्ति की इसी तरह ट्रैक्टर आगे से उठने पर गिरकर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी चालक अभी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील कुमार, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें