फरवरी माह से शुरू होगा शहर के बीच से गुजरने वाले हाइवे का आधुनिकीकरण
यमुनानगर। डीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि कैल से लेकर जगाधरी-यमुनानगर शहर के बीच से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की सड़क अब लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के अधीन आ गई है। फरवरी माह से इस सड़क का आधुनिकीकरण किया जाएगा। जिसके बाद शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम व हादसों पर अंकुश लगे। डीसी अरोड़ा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 18 जनवरी को यमुनानगर मैराथन रन फॉर रोड़ सेफ्टी का सफल आयोजन है इसके लिए मीडिया बधाई का पात्र है। मौके पर एसपी कुलदीप सिंह यादव, नगराधीश सोनू राम, डीडीपीओ गगनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो : 16