निगम अधिकारियों की टेंशन बढ़ी
स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते 31 जनवरी तक 682 सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
-शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी और घरेलू कार्यों के लिए भी नहीं मिलेगी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 ने नगर निगम अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। 31 जनवरी से पहले सर्वे की टीम किसी भी दिन शहर में आ सकती है। शहर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए जमकर कसरत की जा रही है। निगम ने अपने 682 सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। 31 जनवरी तक किसी भी कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। यानि निगम कर्मचारियों को शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी या फिर अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी छुट्टी नहीं मिलेगी। इस महीने सात कर्मचारियों ने छुट्टी की एप्लीकेशन दी है, लेकिन अभी तक उनकी एप्लीकेशन पर कोई गौर नहीं किया गया है।
बॉक्स
निगम को डर कहीं कर्मचारी न बैठ जाए हड़ताल पर
एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम का आने का समय आ चुका है तो दूसरी तरफ नगर निगम की आर्थिक स्थिति खराब होने से कर्मियों का वेतन, पेंशन व सफाई ठेकेदार का भुगतान रूक गया है। निगम को डर कहीं कर्मचारी इस मांग को लेकर हड़ताल न कर दें। क्योंकि सफाई ठेकेदारों को चार माह से भुगतान नहीं किया गया। यदि भुगतान नहीं किया गया तो शहर में सफाई हालात भी बिगड़ सकते हैं। उधर, निगम ने खजाना को भरने के लिए राज्य सरकार से 50 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
बॉक्स
दिन और रात दोनों समय लिया जा रहा काम
सर्वे के दौरान रैकिंग में अच्छे अंक मिले, को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारियों से दिन और रात दोनों समय काम ले रहा है। रात के समय पांच-पांच टीमें बनाई गई है। हर टीम में 15 व 20 कर्मचारी है जो काम कर रहे। इसके अलावा दस-दस टीमें अलग से बनाई गई है। जो अलग-अलग एरिया में काम कर रही हैं।
बॉक्स
सर्वे टीम लेंगे लोगों से फीडबैक
वैसे तो 31 जनवरी तक सर्वे टीम आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। टीम शहर के प्रमुख जगहों का दौरा करेगी। दौरे के दौरान ही टीम के अधिकारी शहर के लोगों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लेगी। उसके आधार पर ही रैकिंग के अंक लगेंगे। अच्छे अंक लेने के लिए निगम की तरफ से शहर में जोर-शोर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभी तीन दिन में निगम ने 300 से अधिक प्लास्टिक के डस्टबीन रख चुका है यहां तक लगाए गए 60 डिपर के माध्यम से लाउड स्पीकर के माध्यम से स्वच्छता संदेश भी दिया जा रहा है जोकि काफी समय से चल रहा है।
वर्जन
31 जनवरी तक सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर दी गई है। केवल ठोस कारण पर ही छुट्टी मिलेगी। शहर में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए जोरों से काम चल रहा है। इसके अलावा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। तीन दिन में 300 से अधिक प्लास्टिक के डस्टबीन रखे जा चुके हैं जिनमें लोग कूड़ा डाल रहे है।
-अनिल नैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर
फोटो-12 व 13