फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में छलका दर्द, हाथ जोड़कर मंत्री कविता जैन के सामने रो पड़े फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताई चिंता न कर, दिलवा देंगे पेंशन: मंत्री जैन
विज्ञापन

मीटिंग में अधिकारियों के न आने पर मंत्री को आया गुस्सा, डीसी से बोलीं -हम पागल हैं, जो यहां आकर लोगों की दिक्कतें सुनते हैं
कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में छलका दर्द, हाथ जोड़कर मंत्री कविता जैन के सामने रो पड़े फरियादी
लीड

-कष्ट निवारण समिति की बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने 14 में से किया नौ शिकायतों का निवारण, पांच रखी अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग
अमर ब्यूरो
यमुनानगर।
सरकारी सिस्टम से आमजन परेशान हैं और उनकी किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही। शनिवार को कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में तीन फरियादियों का दर्द शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के सामने छलक पड़ा। वे मंत्री महोदया को अपनी शिकायत बताते-बताते हाथ जोड़कर रो पड़े। मंत्री कविता जैन ने उन्हें चुप कराया और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इनमें दो मामले बीपीएल कार्ड से जुड़े थे और एक मामला इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत को लेकर था। फरियादियों का कहना था कि वे अपने कार्य के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा। यह बताते समय उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। मीटिंग में 14 शिकायतें आई, जिनमें से नौ शिकायतों का निवारण किया गया और पांच को अगली मीटिंग के लिए पेंडिंग रख लिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
अधिकारियों को नदारद पाकर मंत्री को आया गुस्सा
आवास योजना से संबंधित एक शिकायत पर एडीसी कार्यालय के डीआरडीए को बुलाया, लेकिन उनके स्थान पर अधीनस्थ अधिकारी मंत्री के सामने आया। जब मंत्री ने उनसे पूछा तो आपके अधिकारी कहां गए तो उन्होंने किसी कार्यक्रम को लेकर व्यस्त होने की बात कहीं। इस पर मंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि हम पागल है जो यहां आकर लोगों की दिक्कतें सुनते हैं, ये अधिकारी क्यों नहीं आते। डीसी साहब इंश्योर करो, अगली मीटिंग में मुझे सभी अधिकारी यहां चाहिए।
बॉक्स
जब ऑनलाइन है सिस्टम, तो बीच में दलाल कहां से आए
-गांव गुंदियाना की 85 वर्षीय साधु देवी की शिकायत थी वह बुढ़ापा पेंशन के लिए डेढ़ साल से पेंशन विभाग की चक्कर काट चुकी और चार बार शिकायत भी कर चुकी है, परंतु धक्के के कुछ नहीं मिला। इसपर मंत्री कविता जैन बोली, ताई चिंता न कर-दिलवा देंगे पेंशन। वहीं बुजुर्ग महिला के साथ आए व्यक्ति ने कहा मैडम दलाल बहुत हैं। कैसे होंगे काम। मंत्री ने कहा कि इब तो ऑनलाइन सिस्टम हैं कहां फंस गए दलालों के चक्कर में।
बॉक्स
मैडम जी, जो हमारे साथ हुआ वो किसी के साथ न हो...और रो पड़ा फरियादी
आजाद नगर एरिया से आए फरियादी विजय उस वक्त रो पड़ा। जब उसने मंत्री के आगे अपनी शिकायत बताई। उसने बताया कि उसकी दादी की तबीयत खराब थी। वह क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। वहां डॉक्टर उसे टीका लगा दिया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में लेकर आए तो लेकिन डॉक्टर ने दादी को मृत घोषित कर दिया। उस वक्त आरोप था कि जिस डॉक्टर ने टीका लगाया था वह फर्जी था। बाद में इसकी इंक्वायरी करवाई गई तो उसमें भी फर्जी पाया गया। इस पर विजय ने कहा कि मैडम जी जो हमारे साथ हुआ, वो किसी के साथ न हो, इसलिए कोई सख्त कानून बनाए।
बॉक्स
बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए और कितने लगाऊं चक्कर, धर्मेंद्र की तरह टंकी पर चढ़ जाऊंगा

इसी तरह कांसापुर से बीपीएल कार्ड की शिकायत लेकर आए मदन लाल ने मंत्री से कहा मैडम जी कार्ड बनवाने के लिए ओर कितने अधिकारियों के चक्कर लगाऊं। यह दर्द बताते समय वह भी रो पड़ा। उसने कहा कि वह बहुत गरीब है मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए वह कई साल से चक्कर काट रहा है परंतु अभी तक कार्ड नहीं बना। उसने कहा कि टंकी पर चढ़ जाऊंगा। वहीं एक महिला ओर बीपीएल कार्ड शिकायत लेकर रो पड़ी। इसपर मंत्री कविता जैन ने खाद्य एवं आपूर्ति के डीएफसी को बुलाकर इसका कार्ड जल्द बनवाने की बात कही।

बॉक्स
छोटी-छोटी शिकायतों को किया मंत्री के सामने पेश
पंचायत रपड़ी के सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की शिकायत से संबंधित था यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
हरबंस पूरा निवासी धर्मचंद गौड ने वार्ड नंबर 16 में एसडी पब्लिक स्कूल के पीछे गली में अवैध गड्डों को भरने बारे की शिकायत दी।
हरपाल सिंह एडवोकेट ने नगर निगम द्वारा राशि का दुरूपयोग करके स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय के ताले को खुलवाने बारे था। इसे निपटा दिया गया।
तारापुरी कॉलोनी निवासी मनजीत कुमार ने लोगों के घरों के ठीक ऊपर से जाती हाई वोल्टेज बिजली की तारें हटवाने बारे शिकायत दी।
गांव उधमगढ़ निवासी फतेहसिंह ने इंतकाल दर्ज करवाने बारे कहा, सम्पति का इंतकाल दर्ज होने से इस परिवाद को फाइल कर दिया गया।
छछरौली निवासी भोली देवी ने इन्दिरा विकास पत्र की राशि दिलवाने की शिकायत की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता चौहान ने जवाब दिया कि इसका लाभ 18 वर्ष की आयु पूरा होने पर लड़की की शादी करने पर दिया जाता है। परंतु इस मामले में लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले कर दी गई।
विज्ञापन

सरस्वती नगर के किसानों ने गांव लवाना में जयपाल द्वारा किसानों के खेतों का बरसाती पानी की निकासी बंद करने से संबंधित था।
ताहरपुरकलां निवासी जफरूदीन ने खान स्क्रीन एवं स्टोन क्रशर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग थी। दोनो पक्षों में समझौता होने से इसे भी फाइल कर दिया गया।
फोटो-2, 3, 4, 5, 6 व 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें