खेत के ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन करने के लिए किसानों की लगी भारी भीड़
- सोमवार को था योजना का अंतिम दिन, उप तहसील में दिन भर लगा रहा जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए उप तहसील में किसानों की लंबी कतारें लग गई। 31 दिसंबर 2018 तक खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के लिए मात्र चार दिन का समय दिया गया और किसानों को इसकी जानकारी देरी से मिली। खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए किसान को अपनी जमीन की फर्द राशन कार्ड आधार कार्ड आदि जमा करवाने थे। जमीन की फर्द लेने के लिए खिजराबाद क्षेत्र के किसानों का खिजराबाद उप तहसील में सुबह से ही जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लेकिन वहां किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्कड़ गांव के किसान धर्मवीर, विनोद ,संजय ,देवधर से सतपाल, खिजराबाद से राजबीर, किशनपुरा से सुभाष खिचरी से रणजीत आदि का कहना है कि उन्हें बिजली के खेत में ट्यूबवेल के कनेक्शन तत्काल और निशुल्क की जानकारी मिली थी। उनका कहना है कि उन्होंने अपने खेत में ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए पहले भी कई बार आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। जब उनको मुख्यमंत्री की इस योजना का पता चला तो सुबह ही खिजराबाद तहसील में पहुंच गए थे लेकिन खिजराबाद उप तहसील में कंप्यूटर ना चलने और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी ने उन्हें निराश कर दिया। किसानों ने बताया कि खिजराबाद तहसील में वह सुबह से ही अपनी जमीन की फर्द लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन तहसील कार्यालय में इंटरनेट कनेक्शन स्लो होने कंप्यूटर सिस्टम बंद होने और कर्मचारियों की गैर हाजरी उनको तहसील से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। किसानों ने मांग की है कि इस योजना की अवधि बढ़ाई जाए जिससे किसानों को लाभ मिल सके।
फोटो नंबर- 10