टेलीफोन एक्सचेंज चौंक का नाम बदल शहीद मदन लाल ढींगरा चौंक रखा
रादौर। सत्यम पैलेस में पंजाबी एकता मंच की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान अशोक गुम्बर ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधायक श्याम सिंह राणा ने शहर के टेलीफोन एक्सचेंज चौक का नाम शहीद मदन लाल ढींगरा चौक रखने का शुभारंभ किया। पंजाबी समाज की ओर से स्थानीय विधायक श्याम सिंह राणा से मांग की गई कि नगरपालिका की ओर से पंजाबी बिरादरी की धर्मशाला के लिए एक एकड़ भूमि नगरपालिका से दिलवाई जाए। वहीं धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपये की ग्रांट राशि दिए जाने की मांग की गई। जिस पर विधायक श्याम सिंह राणा ने समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद मदन लाल ढींगरा ने भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते। मौके पर अशोक गुम्बर, सुभाष नागपाल, पूर्ण आहूजा, शुभम सलूजा, राज कुमार शर्मा, वीरेंद्र चानना, भगवान दास, चुनी लाल बक्शी, गुरनाम सिंह, हैप्पी खेड़ी, प्रीतम सिंह, प्रिंस खेड़ी, घनश्याम मनचंदा, मनीष बतरा, मनोहर लाल, केशव नसीब, महेंद्र नागल, मोहन लाल अरोड़ा, रिंकू, मुकेश व भीम मौजूद रहे।
फोटो 27