इवीएम की सुरक्षा को चार इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई समेत 60 जवान तैनात, स्ट्रांग रूम में नो इंट्री
जगाधरी के सरस्वती स्कूल में बनाया स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी से भी हो रही निगरानी
यमुनानगर। मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को 303 पोलिंग बूथों की इवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई है। जगाधरी रोड स्थित सरस्वती स्कूल में बनाएं स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। 19 दिसंबर को चुनाव आयोग की ओर तैनात पर्यवेक्षकों की अगुवाई में स्ट्रांग रूम की सील खुलेगी। जिसके बाद मतगणना कर चुनाव नतीजे घोषित होंगे।
दो बटालियन की गई तैनात
इवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए चार इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर व एक एएसआई समेत दो आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के जवान 60 जवान चौबीस घंटे तैनात हैं। वहीं ईवीएम तक जाने के लिए दो नाके लगाए गए हैं तथा स्ट्रांग रुम में दीवार बनाई गई है ताकि बाहर से ईवीएम दिखाई न दे। इसके अलावा एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की गई है।
बॉक्स
अंदर-बाहर लगाए गए 6 सीसीटीवी
इतना ही नहीं स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर दोनों छोर हाई लेवल के 6 सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं जोकि दिन और रात काम पूरी तरह से काम कर रहे हैं। बकायदा इसके लिए स्ट्रांग में ही कैमरा का कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें हर पल की रिकोर्डिंग का डाटा अधिकारियों को भेजा जा रहा है।
बॉक्स
स्कूल मेन गेट पर रखा विजिटर रजिस्टर
स्ट्रांग रूम में वैसे तो पूरी तरह से नो एंट्री है परंतु सेंटर में आने वाले विजिटर के लिए बाकायदा स्कूल गेट पर रजिस्टर रख दिया गया है। जिसमें हर व्यक्ति की एंट्री की जा रही है। यहां तक मतगणना तक स्कूल में बच्चों को लेने के लिए आने वाले अभिभावकों की भी एंट्री बंद कर दी गई है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों को बाहर से ही ल जा रहे हैं।
बॉक्स
19 को होगी सेंटर में मतगणना, ये किए इंतजाम
स्ट्रोंग रूम में ही 19 दिसंबर यानि बुधवार को मतगणना होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना के लिए 22 टेबल, जिसमें एक सुपरवाइजर, एक-एक सहायक सुपरवाइजर और हर टेबल पर मतगणना के समय प्रत्याशियों के लिए चेयर। इसके अलावा लाउड स्पीकर व स्क्रीन लगवाई गई है।
वर्जन
स्ट्रांग रूम की पूरी तरह से चौकसी है। सीसीटीवी के अलावा दो बटालियन को तैनात कर दिया है तथा स्ट्रांग रूम में ही मतगणना होगी। इसके लिए भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
-केके भादू, एडीसी व रिटर्निंग ऑफिसर।
फोटो-1 से 3 तक