फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की जमीन पर पेड़ काटने व जमीन को समतल करने के नाम पर सरकार को लगाया लाखों रुपये का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की जमीन पर पेड़ काटने व जमीन को समतल करने के नाम पर लगाया लाखों का चूना
विज्ञापन

छछरौली। ग्राम पंचायत भिलपुरा में सरपंच द्वारा पंचायती जमीन में खड़े कई पेड़ काटने और जमीन को समतल करने के नाम पर लगभग 15 फीट तक खुदाई कर सरकार को लाखों रुपये का चुना लगा दिया। भिलपुरा गांव में पश्चिमी यमुना नहर किनारे पंचायत की आठ एकड़ जमीन में पिछले 15 दिन से पेड़ कटाई और अवैध खुदाई का काम चल रहा था। इसको लेकर गांव के मौजिज लोगों ने पहले भी प्रशासन को आगाह किया था लेकिन किसी ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की। आज गांव के कुछ मौजिज लोगों ने खदान में पहुंचकर अवैध खनन रुकवाया इसकी सूचना खनन विभाग, सिंचाई विभाग और स्थानीय पुलिस को दी । जिसके बाद छछरौली पुलिस ने मौका मुआयना किया । गांव के सचिन गुर्जर व दुष्यंत आदि का कहना है कि भिलपुरा पंचायत की आठ एकड़ जमीन में लगभग पांच सौ छह सौ पेड़ खड़े थे । बिना किसी खुली नीलामी के पंचायत ने काट कर बेच दिए । इतना ही नहीं पेड़ कटने के बाद खैर और शीशम के अवशेष आज भी मौके पर ही पड़े है। पिछले 15 दिन से जेसीबी, डंफर और ट्रैक्टर की मदद से लगभग 15 फीट गहराई तक अवैध खुदाई करके पंचायत को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है । उनका कहना है कि गांव के सरपंच को 10-12 दिन पहले भी अवैध खुदाई को लेकर चेताया गया था मगर प्रशासन ने इस मामले पर कोई भी कार्यवाही नहीं की । हार कर ग्रामीणों को यहां चल रही अवैध खुदाई का विरोध करना पड़ा। उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि यहां पहुंच कर राजस्व विभाग के मुताबिक खसरा नंबर की जांच करें और खनन विभाग यह तय करें कि ग्राम पंचायत भिलपुरा की आठ एकड़ भूमि में कितने फीट गहराई तक अवैध खनन कर के रा मेटिरियल बेचा गया है। इसके अलावा उन्होंने पंचायत विभाग के बीडीपीओ से भी गुहार लगाई है कि पंचायती जमीन में खड़े खैर और शीशम के लगभग चार सौ पांच सौ पेड़ों की अवैध कटाई की भी जांच की जाए। सचिन गुर्जर का कहना है कि पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पर ग्राम पंचायत की लगभग 10 एकड़ जमीन है अगर पंचायत इसी प्रकार इतनी गहराई से अवैध खनन करती रही तो आने वाले समय में यह पटरी भी क्षतिग्रस्त हो जाएगी । ग्राम पंचायत की जमीन में अवैध खनन की सूचना पाकर थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम पंचायत भिलपुरा की पंचायती जमीन में हो रही अवैध खुदाई के बारे हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत के ऊपर कार्रवाई करते हुए थाने में सरपंच के खिलाफ अवैध खनन करने का शिकायत पत्र दिया है। हमारे पास केवल पंचायती जमीन पर लेबल करने की परमिशन मांगी गई थी ना कि वहां अवैध खनन करने की।
विज्ञापन

ओमदत्त, निरीक्षक खनन विभाग
फोटो नंबर-38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें