फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बस अड्डे पर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बस अड्डे पर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

यमुनानगर। बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर तालमेल कमेटी के सभी रोडवेज कर्मचारियों ने है मौजूदा सरकार व उनकी द्वारा बनाई जा रही कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। डिपो प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने 2016 में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत भर्ती किए गए चालकों को निकालने के आदेश जारी कर चुकी है। फरीदाबाद में चालकों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है, जिस पर हरियाणा रोडवेज की तालमेल कमेटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे प्रदेश में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले हरियाणा की जनता से लुभावने वादे किए थे जैसा कि नवयुवकों को रोजगार देना, वरिष्ठ नागरिकों को बसों में व हॉस्पिटल में फ्री सेवाएं उपलब्ध करवाना, लेकिन जनता से वादे किए गए जो कि आज तक पूरे नहीं किए गए।
विज्ञापन

सरकार के चार साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। सरकार युवाओं को नौकरी देना रहा तो एक तरह, बल्कि तमाम विभागों में से कच्चे कर्मचारियों को निकालने पर तुली हुई है। ऐसा करके सरकार हरियाणा की जनता से व नवयुवकों से रोजगार छीन रही है। जिसका सरकार को आने वाले चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। तालमेल कमेटी ने सरकार से अपील की कि समय रहते इन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और जो कर्मचारी निकाले गए हैं, उनको तुरंत ड्यूटी पर वापस ले, नहीं तो यह आंदोलन ओर भी तेज किया जाएगा। मौके पर डिपो प्रधान रविंद्र सिंह, रतन सिंह, देव सिंह, नंद लाल, वरयाम सिंह, पवन शामली, फुल कुमार, महिपाल सिंह, ज्ञान चंद, मनिंदर सिंह व भवानी दत्त भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें