फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट पेज के लिए- इस बार कलेसर नेशनल पार्क में नजर आएंगे विलुप्त लैपर्ड कैट व पांडा हिरण,

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार कलेसर नेशनल पार्क में नजर आएंगे विलुप्त लैपर्ड कैट व पांडा हिरण
विज्ञापन

खिजराबाद। कलेसर नेशनल पार्क में इस बार सैलानियों को लैपर्ड, गजराज के साथ-साथ लुप्त प्रजाति के लैपर्ड कैट और पांडा हिरण के भी दर्शन होंगे। जानवरों के सर्वे के लिए जंगल में लगाए गए 40 सीसीटीवी में इन दोनों प्रजातियों के जानवर घूमते नजर आए हैं। जिससे वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों में खुशी है। पांडा हिरण पहाड़ी इलाकों की ऊंची चोटियों पर रहती है और राजाजी नेशनल पार्क में दिखाई देती है। पिछले एक दशक में यह पहला मौका है, जब कलेसर नेशनल पार्क में ये विचरण करती नजर आई हैं। वहीं कई लैपर्ड कैट भी सीसीटीवी में कैद हुई हैं। हालांकि अभी सैलानियों को केवल लैपर्ड और गजराज ही दिखाई दिए हैं, लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में ये दोनों भी लोगों को दिखाई देने लगेंगी। फोरेस्ट और वाइल्ड लाइफ की तरफ से एक नवंबर से ही कलेसर नेशनल पार्क को आमजन के लिए खोला गया है।
बॉक्स
हाथियों का झुंड भी आया
वन्य प्राणी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजाजी नेशनल पार्क से कुछ दिन पहले हाथियों का झुंड भी कलेसर में आया है। पहले यहां केवल दो हाथी ही थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ कर छह हो गई है। कलेसर नेशनल पार्क में लगभग तीन दर्जन तेंदुए भी हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
जंगल सफारी का मजा
नेशनल पार्क में घूमने वालों को काउंटर से पर्ची कटवाकर ही पार्क में प्रवेश करने दिया जाएगा। पार्क में घूमने के लिए विभाग की ओर से गाड़ियों का भी प्रबंध किया गया है जोकि मामूली सी फीस देकर जंगल सफारी का मजा दिलाएंगी। लगभग 12 किलोमीटर के एरिया में घूमने के लिए लगभग दो घंटे का समय लगेगा और विभाग की ओर से एक कर्मचारी साथ ले जाकर जंगल के अंदर की सारी जानकारी देगा और दिखाएगा।
बाक्स
ये है जंगल सफारी के रेट
कलेसर नेशनल पार्क में घूमने के लिए वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय से टिकट लेनी होगी। इसके लिए विभाग की ओर से शुल्क निर्धारित किए गए हैं। इसमें सफारी के लिए 500 रुपये, व्यस्क के लिए 30 रुपये,बच्चे के लिए 10 रुपये, कार पार्किंग के लिए 20 रुपये, कैमरे के लिए 50 रुपये, विडियो कैमरे के लिए 500 रुपये की टिकट निर्धारित की गई है। इस प्रकार सैलानी अपने परिवार के साथ कलेसर नेशनल पार्क में सफारी का मजा ले सकते हैं। शनिवार व रविवार के दिन सैलानी अधिक संख्या में घूमने आते हैं।
बॉक्स
ये रहेगी समय सीमा
कलेसर नेशनल पार्क में घूमने के लिए विभाग की ओर से समय सीमा भी निर्धारित की गई है। जंगल सफारी जंगल में लगभग 18 किलोमीटर का सफर लगभग दो घंटे में तय करती है। इसके लिए सर्दियों में सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक और शाम को तीन से लगभग छह बजे तक सैलानी घूम सकते हैं। गर्मियों में सुबह छह से 10 बजे तक और शाम को चार से लगभग सात बजे तक सैलानी जंगल में घूम सकते हैं।
बॉक्स
इन जानवरों को देखें
कलेसर नैशनल पार्क में हाथी, लैपर्ड, चितल, कक्कड, पाडा हिरण, सांभर, लाल मुर्गे, मोर, जंगली सूअर, लैपर्ड कैट, जंगली कैट, बंदर, अजगर, तीतर आदि प्राणी कलेसर नेशनल पार्क में देखने को मिलते हैं।
बॉक्स
वन्य प्राणियों के लिए व्यवस्था
वन्य प्राणी विभाग की ओर से जंगली जानवर मैदानी इलाकों में आकर किसानों की फसलों आदि को नुकसान ना पहुंचाएं इसके लिए विभाग की ओर से जंगल के अंदर ही वन्य जीवों के लिए पानी और खाने के लिए फलदार वृक्ष व हरी घास की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाती है। पीने के पानी के लिए जंगल में दो पक्के पौंड,11 कच्चे पौंड,7 बडे गजलर और लगभग नौ ओदियां बनाई गई हैं। जिनमें विभाग की ओर से पानी की व्यवस्था करवाई जाती है। जंगली सूअर, ससे, सांभर, चितल, नीलगाय आदि के लिए विभाग की ओर से लगभग बीस एकड़ में जौं की बुआई की गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कैमरा ट्रैप से पता लगा है कि यहां पांडा हिरण और लेपर्ड कैट भी मौजूद हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा और घूमने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए ध्यान रखा जा रहा है और लगातार जंगल में गश्त कर वन्य जीवों की चहल पहल पर नजर रखी जा रही है।
फोटो नंबर 31, 32, 33, 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें