फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव: सिंबल नहीं मिलने से कांग्रेसियों के टूटे दिल, वहीं बीजेपी में मेयर का एक और चेहरा आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव: सिंबल नहीं मिलने से कांग्रेसियों के टूटे दिल, वहीं बीजेपी में मेयर का एक और चेहरा आया सामने
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस हाईकमान द्वारा नगर निगम चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ने के फैसले ने यमुनानगर में संभावित प्रत्याशियों का दिल टूट गया है। आलाकमान के फैसले की जानकारी मिलते ही जहां कई बड़े दिग्गज चेहरों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ मोड पर कर लिया, वहीं इस फैसले से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का रास्ता खुल गया है। अभी कांग्रेस की टिकट पर एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ता, लेकिन अब जिसकी मर्जी वही चुनाव लड़ सकता है।
उधर, बीजेपी में एक और नए चेहरे राजेश सेठ ने मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए जिला चुनाव प्रभारी गजेंद्र सलूजा को अपने बायोडाटा के साथ आवेदन दिया है। बीजेपी में आवेदकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। जिला प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की लिस्ट जारी की। हालांकि उन्होंने तय किए गए मेयर और सभी वार्डों के फाइनल प्रत्याशियों के नामों का खुलासा नहीं किया। उन्होंने इतना ही कहा कि एक दिसंबर को दिल्ली में होने वाली मीटिंग में नाम घोषित होगा। इसके बाद वे बंद कमरे में हर्षवर्धन शर्मा के साथ गुफ्तगू करने चले गए।
विज्ञापन

बॉक्स
कांग्रेसियों ने मीटिंग कर फैसले दोबारा विचार करने की मांग
दिल्ली से आएं फैसले से कांग्रेसियों में खलबली मच गई है। हुड्डा, तंवर और सैलजा ग्रुप के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मायूस दिखाई दिए। कांग्रेसियों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मीटिंग आयोजित की। जिसमें मेयर के लिए खड़े दिग्गज भी मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने हाईकमान से मांग की वह दोबारा से अपने निर्णय पर विचार करें। इस दौरान पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, सतीश तेजली, सतपाल मलिक, सचिन शर्मा, देवेंद्र चावला, अनिल गोयल, मनोज जयरामपुर, रमेश शर्मा, श्याम सुंदर बत्रा, भूपेंद्र राणा, रमेश चौधरी, राजू देशवाल व नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि एक दिंसबर को जिमखाना क्लब में सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी।
बॉक्स
भाजपा का दावा: मेयर हमारा
गजेंद्र सलूजा ने वार्ड 8 की मीटिंग लेते हुए कहा कि पार्टी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी और यमुनानगर में भाजपा का मेयर बनना तय है और हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ही जीतेंगे। इस दौरान विधायक घनश्याम अरोड़ा, वार्ड संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, महामंत्री राजेश सपरा, संगीता सिंघल, उपमा मलिक, प्रदीप चावला, डॉ. कृष्ण लाल गर्ग, गिरीश पूरी, विभोर पहूजा, आदित्य चावला, कुलदीप दुग्गल, संदीप राणा, संजय मेहता, सनी, सौरव साहनी, अशोक दुग्गल, सत्यजीत ठुमरा, डॉ. नरेंद्र साही, राजीव गेरा, रजत अरोड़ा, विनोद सभरवाल, अमित चौहान व इंद्रजीत शर्मा मौजूद रहे।
बॉक्स
कांग्रेस का दम निकला: बसपा
उधर, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसलिए पार्टी ने इस प्रकार का निर्णय लिया है। पार्टी ने खुद अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है जोकि बड़े शर्म की बात है। पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान केवल लोगों का मूर्ख बनाया, इसलिए दोबारा से पब्लिक के सामने आने से डर रही है। इसलिए पार्टी ने चुनाव से पहले ही सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
देर रात तक बीएसपी की चली गुप्त मीटिंग
उधर, बीएसपी की देररात तक गुप्त मीटिंग हुई। इसमें मेयर के पद के 9 दावेदार व 22 वार्डों से खड़े दिग्गजों ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
फोटो- 44 व 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें