फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर व 22 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव 16 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर व 22 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव 16 दिसंबर को
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम में एक मेयर व 22 वार्ड पार्षदों के लिए 16 दिसंबर को चुनाव होंगे।डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा नगर निगम रूल्स 1994 के अनुसार नामांकन पत्र स्वयं उम्मीदवार, उसके किसी प्रस्तावक अथवा मजिस्ट्रेट से सत्यापित अधिकृत एजेंट के माध्यम से एक दिसंबर से छहदिसंबर रविवार दो दिसंबर को छोडकर प्रात: 11 से सायं तीन बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र के लिए फार्म संबंधित आरओ व एआरओ के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र देने वाले सभी प्रत्याशियों को सात दिसंबर को प्रात: 11 बजे से पहले निर्धारित प्रफोर्मा में यह सूचना देनी होगी कि उसे चुनाव के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया गया है तथा सात दिसंबर को 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य किया जाएगा।गिरीश अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार आठ दिसंबर को सुबह 11 से सायं तीन बजे के बीच संबंधित आरओ व एआरओ से अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। रविवार 16 दिसंबर को सुबह 7:30 से सायं 4:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया करवाई जाएगी। मतों की गिनती 19 दिसंबर आठ को प्रात: 8 बजे से शुरू होगी और गिनती समाप्त होते ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें