फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो घंटे बाधित रहा जगाधरी बिलासपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो घंटे बाधित रहा जगाधरी बिलासपुर मार्ग
विज्ञापन


बिलासपुर। जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो घंटे यातायात बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कालाआम से ट्रॉली में लकड़ी का चूरा भर कर सलमपुर स्थित प्लाई बोर्ड फैक्टरी में लाया जा रहा था। जटहेड़ी गांव के मंदिर के मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रैक्टर बिजली की केबल व खंभे को तोड़ता हुआ सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। गनीमत रही कि बिजली की तारों में स्पार्किंग नही हुई जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली में पत्ते व लकड़ी की चूरी भरी हुई थी। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ट्रैक्टर को बाहर निकलवा कर यातायात सुचारू कराया।
फोटो नंबर- 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें