फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ट्रेन हादसा व ब्लॉक के चलते दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं दौड़ सकी कई ट्रेन, यात्री हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला की डाउन लाइन पर रहा चार घंटे का ब्लॉक
विज्ञापन

-अमृतसर ट्रेन हादसे के कारण कैंसिल रही जनशताब्दी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अमृतसर ट्रेन हादसा व अंबाला-सहारनपुर के बीच मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द रहीं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को कई-कई घंटे रेलवे स्टेशन पर बिताने पड़े तब कहीं शाम को जाकर ट्रेन आने की सूचना मिली। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल होने के चलते भी यात्री परेशान रहे। अंबाला व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रविवार को अंबाला डिवीजन पर दूसरे दिन भी कई रेल गाड़ी पटरी पर नहीं दौर सकी। एक तो शुक्रवार को अमृतसर रेल हादसे के कारण व रविवार को अंबाला डिवीजन के चार रेल मार्गों पर मेगा ब्लॉक होने के कारण कई ट्रेन रद्द नहीं तो कई ट्रेनों के रूट बदले गए। कई यात्रियों को इसकी जानकारी न होने के चलते घंटों तक स्टेशन पर रेल की प्रतीक्षा करनी पड़ी। वहीं, ट्रेन की जानकारी लेने के लिए यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। चार रेल मार्गों पर मेंटेनेंस करने को ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां रहा ब्लॉक
- अंबाला कैंट-सहारनपुर की डाउन लाइन पर 12:05 से 4:05 बजे तक बंद रही।
- अंबाला कैंट स्टेशन पर 12 से 4 बजे तक बंद रहा।
- लुधियाना-अंबाला की डाउन लाइन पर 11:10 से 3:10 बजे तक बंद रहा।
- अंबाला-कालका की अप लाइन पर 11:15 से 2:15 बजे तक ब्लॉक रहा।

ये गाड़ियां रहीं रद्द
- गाड़ी संख्या 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेजर रद्द।
- गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेजर सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच रद्द।
- गाड़ी संख्या 54552 बंठिडा-अंबाला पैसेजर पटियाला-अंबाला के बीच रद्द।
- गाड़ी संख्या 54513 अंबाला कैंट-धूरी पैसेजर अंबाला कैंट-पटियाला के बीच नहीं दौड़ी।
- गाड़ी संख्या 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस।
- गाड़ी संख्या 15209 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अंबाला कैंट तक ही चली।
- गाड़ी संख्या 15210 अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस को 22 अक्तूबर तक रद्द किया गया।
- गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा अंबाला कैंट में रद्द रही।

कई घंटे तक यहां रुके नहीं ट्रेन के पहिये
-ट्रेन नंबर 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 50 मिनट मुरादाबाद में और 50 मिनट ही अंबाला डिवीजन खड़ी रही।
- ट्रेन नंबर 12380 अमृतसर-सियालदाह एक्सप्रेस का डायवर्ट किया। ये ट्रेनें तो ब्लॉक की वजह से रद्द और बीच रास्ते से ही वापस भेजी गई।

इन ट्रेनों का बदला रूट
रद्द ट्रेनों के अलावा जिन ट्रेनों का रूट बदला उनमें 22424 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 12904 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस और 18102 जम्मू-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल है। अमृतसर ट्रेन हादसे से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। अब ट्रेनों के रद्द होने से नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें