फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर किसान 12 को करेंगे डीसी कार्यालय के सामने रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान को लेकर किसान 12 को करेेंगे डीसी कार्यालय के सामने रोड जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। गन्ने का बकाया भुगतान न किए जाने के विरोध में किसान 12 अक्टूबर को डीसी कार्यालय के सामने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जिले के हजारों किसान भाग लेकर अपनी मांगो को पूरा करने की गुहार लगाएंगें। यह जानकारी देते हुए भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने शनिवार को शहर में बताया कि प्रशासन ने पांच अक्टूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करवाने का किसानों से वायदा किया था। लेकिन प्रशासन का वायदा झूठा साबित हुआ है। जिसके बाद अब किसान 12 अक्टूबर को सरकार व प्रशासन के विरुद्ध रोड जाम करके आर पार की लड़ाई लडेे़ंगे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को किसानों की पंचायत में प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को पांच अक्तूबर तक गन्ने का पूरा भुगतान करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पांच अक्तूबर बीत जाने के बावजूद आज तक किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से तंगी झेलनी पड़ रही है। अब किसान अपना हक लिए बिना चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में 12 अक्टूबर को जिला सचिवालय में पहुंचकर अपनी एकता दिखाए।
फोटो नंबर 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें