फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर पति की जगह जेठ व ननदोई ने मनाई नवविवाहिता से सुहागरात, बाद में पूजा पाठ के बहाने चार तांत्रिकों ने भी किया ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को नशीला पदार्थ पिला जेठ और ननदोई ने मनाई सुहागरात, अगले दिन चार तांत्रिकों ने भी किया गैंगरेप
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र के बाबैन निवासी युवती की 12 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी शादी
- मायके वालों का आरोप, शादी के बाद नशे के इंजेक्शन व दवाई देकर विवाहिता को बंधक बनाकर रखा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नवविवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर पति की जगह जेठ और ननदोई ने सुहागरात मनाई। पति ने शादी के अगले ही दिन विवाहिता को नशे के इंजेक्शन व दवाइयां देकर एक कमरे में बंद करके रखा। इसके बाद उसे उसके जेठ व ननदोई सौंप दिया। वहां पर पूजा पाठ के बहाने चार तांत्रिकों ने भी उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर आरोपी जेठ, ननदोई, पति, सास व ससुर को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र के बाबैन निवासी व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि वह अपनी लड़की (22) की शादी 12 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी व्यक्ति के साथ की थी। उसकी लड़की से आरोपियों ने साजिश के तहत शादी की। आरोप है कि शादी के अगले दिन ही आरोपियों ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को उसके पति के साथ न रखकर एक कमरे में रखा गया। वहां उसके पति की जगह उसका जेठ व ननदोई आया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने रातभर उसके साथ गैंगरेप किया।
विवाहिता के पिता ने बताया कि इस साजिश में उसकी बेटी के पति, ससुर, सास व ननद ने सहयोग दिया। आरोपियों ने 14 सितंबर को साजिश के तहत घर में पूजा पाठ करने के बहाने चार तांत्रिकों को बुलाया। आरोप है कि आरोपी तांत्रिकों ने भी पूजा पाठ के बहाने उसकी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शादी के तीन दिन बाद तक आरोपियों ने उसकी लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस मामले में 26 सितंबर को जीरो एफआईआर दर्ज की। यह केस कुरुक्षेत्र से ट्रांसफर होकर आया है। शिकायत में 13 व 14 सितंबर को रेप होने की बात कहीं गई है। पीड़ित विवाहिता का मेडिकल करवा दिया गया है। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं।
- इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें