फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के दोषी को पांच साल की कैद, 30 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की कैद
विज्ञापन

एडीजे पूनम सुनेजा की कोर्ट ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एडीजे पूनम सुनेजा की कोर्ट ने एक गांव निवासी भरत सिंह को छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में पांच साल की सख्त सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार जुर्माना भरने के भी आदेश दिए गए है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2017 को बच्ची गली में खेल रही थी। वहां पर भरत सिंह आया और वह उसे अपने साथ ले जाने लगा। उसने बच्ची को मिठाई देने का लालच दिया था। लेकिन बच्ची उसके साथ नहीं गई। वह उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया। अपने घर पर जाकर भरत ने बच्ची से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किसी तरह बच्ची उसके चुंगल से निकल कर अपने घर पहुंची और अपने घर पर यह बात बताई। इसके बाद बच्ची के पिता ने शिकायत छछरौली पुलिस को दी थी। पुलिस ने 14 दिसंबर 2017 को भरत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इस केस मेें कोर्ट ने भरत सिंह को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें