फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी देने सचिवालय पहुंचे कर्मचारियों को तहसीलदार बोले, यहीं आपकी गिरफ्तारी यहीं रिलीज सुन प्रदर्शनकारियों ने तालियां बजाकर

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी देने सचिवालय पहुंचे कर्मचारियों को तहसीलदार बोले, यहीं आपकी गिरफ्तारी यहीं रिलीज सुन प्रदर्शनकारियों ने तालियां बजाकर उड़ाया मजाक
विज्ञापन

- सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने किया जेल भरो आंदोलन
- डेढ़ किलोमीटर पैदल रोष मार्च निकाल लघु सचिवालय गिरफ्तारी देने पहुंचे कर्मचारी
- गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग की मंगवाई गई थी आठ बसें
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को सभी विभागों के कर्मचारी जेल भरो आंदोलन के तहत भाई कन्हैया साहिब चौक के त्रिकोणा पार्क पर एकजुट हुए। यहां तीन घंटे तक कर्मचारी नारेबाजी कर राज्य सरकार को कोसते रहे। दोपहर तक कर्मचारियों की संख्या साढे 300 तक पहुंच गई। तीन बजे कर्मचारी हाथों में बैनर लेकर व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डेढ़ किलोमीटर पैदल चल जिला सचिवालय में गिरफ्तारियां देने के लिए पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने पौने घंटे तक नारेबाजी की। कर्मचारियों की मांग सुनने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार दर्शन लाल कर्मचारियों के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सिर्फ दो बोल-यहीं आपकी गिरफ्तारी और यहीं आपको रिलीज कहकर माइक छोड़ दिया। यह सुनकर कर्मचारियों ने ठहाके लगाकर तालियां बजानी शुरू कर दी।
बॉक्स
गिरफ्तारी के लिए मंगवाई गई थी आठ बसें
बता दें कि सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की कॉल थी। इसी कड़ी के तहत सभी विभागों के कर्मचारी गिरफ्तारियां देने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे थे। वहीं प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए आठ बसों का प्रबंध किया गया था। इसके अलावा स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल होने पर वॉटर कैनन व भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उधर कर्मचारियों ने सचिवालय में नारेबाजी करने के बाद वहां खड़ी पुलिस की बसों में चढ़ कर गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इसलिए कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
जेल भरो आंदोलन की अध्यक्षता कर रहे सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महीपाल सोढे, सचिव राजपाल सांगवान तथा जन शिक्षा अधिकार मंच के राज्य संयोजक जरनैल सिंह सांगवान एवं जिला संयोजक महीपाल चमरौड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों पर प्रतिदिन अत्याचार कर रही है। जोकि बर्दास्त नहीं होगा। 10 सितंबर को पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करवाकर सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के घोषणा पत्र के दौरान जो वादे किए थे वह अब तक पूरे नहीं हुए, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। रोषित कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार ने पेंडिंग मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में परिणाम ओर भी गंभीर होंगे।
फोटो-18 से 23 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें