फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के विरोध में तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरक्षण के विरोध में तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
आरक्षण के विरोध में लोगों ने वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया। नवभारत निर्माण संस्था के प्रधान विनोद सिंगला व पदम राणा के नेतृत्व में शहर के लोगों ने मेन बाजार में आरक्षण को लेकर रोष प्रकट किया। बाद में स्थानीय लोगों ने तहसीलदार नवनीत कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक पत्र भेजकर आरक्षण को समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि देश में आरक्षण ने होनहार व योग्य युवकों के सपनों को समाप्त कर दिया है। भारत के संविधान निर्माताओं द्वारा आरक्षण का प्रावधान मात्र 10 वर्ष के लिए किया गया था, लेकिन समय-समय पर राजनीतिक दलों ने आरक्षण को सत्ता हथियाने का एक अच्छा हथियार बना लिया है। इससे देश में असमानता बढी है और योग्यता का ह्रास हुआ है। सरकार आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर योग्य युवकों को रोजगार देने का काम करें। इससे देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्ति किसी भी जाति व धर्म में हो सकते है। रोजगार के लिए योग्यता ही पैमाना होना चाहिए। इस अवसर अजय चौहान, विनोद सिंगला प्रधान, पदम राणा संयोजक, राजीव जिंदल, संजीव कुमार, सुरेन्द्र परुथी, जितेन्द्र मेहता, कपिल राणा, डॉ. हरबंस भारद्वाज, मोनु राणा, अजय गुप्ता, पवन शर्मा और गगन शर्मा मौजूद रहे।
फोटो नंबर 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें