66 केवी फीडर बंद होने से मेटल इंडस्ट्रीज का रुका प्रोडेक्शन
-सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही बिजली
-मेंटेनेस के चलते बंद की गई 17 फीडरों की बिजली आपूर्ति
-अंबाला के धूलकोट से इंजीनियरों की टीम करेगी मरम्मत का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गुलाब नगर स्थित 66केवी सब स्टेशन की जनरल मेंटेनेंस के चलते सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे तक बिजली बंद रही। इस दौरान 17अर्बन फीडर पूर्णरूप से बंद रहे। मरम्मत के लिए अंबाला के धूलकोट से छह सदस्यीय टीम बुलाई गई। लेकिन इस मेंटेनेंस का असर जगाधरी की मेटल इंडस्ट्री पर पड़ा। जब तक मरम्मत का कार्य चला तब तक फैक्ट्रियों की प्रोडक्शन बंद रही। बता दें जगाधरी में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी मेटल इंडस्ट्रीज है जहां पर बर्तनों का कारोबार होता है। वहीं फीडर के अंडर आने वाली मेटल इंडस्ट्रीज को 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
बॉक्स
इन एरिया की बिजली रही गुल
गुलाब नगर के 66 केवी सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी मुखर्जी पार्क अर्बन, 11 केवी गुलाबनगर अर्बन, 11 केवी समता योग आश्रम अर्बन, 11 केवी जयसिटी अर्बन, 11 केवी बुडिया अर्बन, 11 केवी केसर नगर अर्बन, 11 केवी द्वारकापुरी अर्बन, 11 केवी नरेन्द्रा चौक अर्बन, 11 केवी जिला जेल अर्बन, 11 केवी यमुना कैल्शियम इंडस्ट्रीज, 11 केवी नार्थन स्टार इंडस्ट्रीज अर्बन, 11 केवी मित्तल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, 11 केवी गुप्ता मैटल इंडस्ट्रीज, 11 केवी विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज, 11 केवी जनरल इंडस्ट्रीज, 11केवी लार्क इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, 11 केवी प्रेम मेटल इंडस्ट्रीज की विद्युत सप्लाई 4 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपातकालीन मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।
वर्जन
मेंटनेस के चलते सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रखी गई। मरम्मत के लिए धूलकोट से टीम बुलाई गई थी। टीम ने समय से मरम्मत का कार्य निपटा लिया था। जिसके बाद बिजली सुचारु कर दी गई थी।
-योगराज, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम यमुनानगर।