फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने 25 बसें भेजी पुलिस लाइन, भनक लगते ही यूनियन ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम ने 25 बसें भेजी पुलिस लाइन, भनक लगते ही यूनियन ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

जीएम ने 25 बसें भेजी पुलिस लाइन, भनक लगते ही यूनियन ने किया चक्का जाम
-चक्का जाम की खबर सुनते ही जीएम पहुंचे यूनियन के पास, कर्मियों ने सुनाई खरीखोटी
-मामला बिगड़ता देख मौके पर बुलाया भारी पुलिस बल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पांच सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल ने रोडवेज जीएम को टेंशन में डाल दिया। हड़ताल के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो चुपके से 25 बसों को जगाधरी पुलिस लाइन भिजवा दिया ताकि सुबह बसों को वहां से रूट पर भेजा जा सके। लेकिन इसकी भनक ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन को लग गई। गुस्साए कर्मचारियों ने वर्कशॉप में जाकर जीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही जीएम मौके पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारी के बीच बहस हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने अधिकारी को खरीखोटी सुना दी। मामला बिगड़ता देख सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर हैड क्वार्टर डीएसपी रणधीर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। लेकिन अधिकारी यह चालाकी यात्रियों के लिए सबब बन गई। शाम को ही चक्का जाम होते ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुट गई।
बॉक्स
यूनियन नेता बोले, जीएम साहब काम न करें दखलअंदाजी
दरअसल, मंगलवार शाम को हड़ताल को लेकर डिपो वर्कशाप में स्टेट बॉडी की मीटिंग थी जिसमें हरिनारायण शर्मा, अनूप सहरावत, जय भगवान कादियान तथा नसीब झांगड़ा आदि पहुंचे थे। इसी दौरान जीएम द्वारा पुलिस लाइन में बसों को भेजने की सूचना मिल गई। जिसके बाद कर्मचारी गुस्से में आ गए। उन्होंने तुरंत चक्का जाम की घोषणा कर दी। वहीं मौके पर पहुंचे जीएम रविंद्र पाठक को देखकर कर्मी ओर भड़क गए। बहसबाजी के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि जीएम साहम काम में दखलअंदाजी न करे। आप बसें न भेजते तो अभी से ही चक्का जाम नहीं होना था। यह सब आपके कारण हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्स
हड़ताल में शामिल न होने के नोटिस चस्पा
उधर विभाग ने डिपो में आए नये 50 चालकों को हड़ताल में शामिल न होने के जगह-जगह नोटिस चस्पाए हैं। जिसमें लिखा है नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका दो साल का प्रोवेशन समय है इस दौरान व न तो धरना, प्रदर्शन व हड़ताल में भाग ले सकते हैं यदि हड़ताल में शामिल मिले तो बिना नोटिस दिए सेवाएं रद्द कर दी जाएगी। इतना ही नहीं हड़ताल को लेकर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

वर्जन
हड़ताल को लेकर वर्कशॉप में स्टेट बॉडी की मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान हमें जीएम द्वारा पुलिस लाइन में चुपके से बसें भेजने की सूचना मिली। जिसके बाद कर्मचारी गुस्से में आ गए और चक्का जाम की घोषणा कर दी। जीएम ने बिलकुल सही नहीं किया है। हम शांतिपूर्ण ढंग से मीटिंग कर रहे थे और बुधवार को रोडवेज का पूर्णरूप से चक्का जाम रहेगा।
-हरिनारायाण शर्मा, राज्य प्रधान, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन।
वर्जन
कर्मचारियों की हड़ताल का डिपो पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएगी।
-रविंद्र पाठक, जीएम, रोडवेज विभाग, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें