फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में हुए गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, आठ नामजद सहित कई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में हुए गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, आठ नामजद सहित कई फरार
विज्ञापन

कॉलेज में हुए झगड़े की सुलह को लेकर मंडेबरी में हुई पंचायत में चली थी गोलिया, एक छात्र हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कॉलेज में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए मंडेबरी में हुई पंचायत में हुए गोलीकांड मामले में एक आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी आठ नामजद व कई अन्य लोग पुलिस गिरफ्त से बाहर है। झगड़े में एक छात्र गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एसपी कुलदीप सिंह ने मंडेबरी रोड के नजदीक हुए गोलीकांड मामले को डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपा था। स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि इस मामले में 9 नामजद सहित अन्य नामजद किए गए थे। इन पर धारा 148, 149, 307, 323, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। सलेमपुर बांगर निवासी बरजिंद्र उर्फ़ सनी को सोमवार शाम को रक्षक विहार के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान अन्य साथियों के ठिकाने, वारदात में प्रयोग हथियार व कार बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला
न्यू हमीदा कालोनी निवासी हरगुन सिंह उर्फ नोना ने फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले शहर के निजी कॉलेज के बाहर सचिन पंडित सुढैल, समी सलेमपुर, सचिन जाट सुढैल, जुड्डा जाटान निवासी विक्रम, गुलाब नगर निवासी विक्रम, कमल बाड़ी, रटौली निवासी राजन व कलावड़ निवासी चिंकू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य दोस्तों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। नौ अगस्त को भी उनका नामजद के साथ कॉलेज के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें जमकर लाठियां व विंडे चले। 11 अगस्त को मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की मंडेबरी मोड़ के नजदीक पंचायत बुलाई गई। हरगुन ने बताया कि वह अपने दोस्त हमीदा निवासी जुवैद खान, बिल्ला व कर्ण बब्बर के साथ कार में सवार होकर पंचायत में भाग लेने के लिए गया। इस दौरान नामजद ने उन पर हमला कर दिया। उनकी कार पर ताबड़तोड़ रॉड बरसानी शुरू कर दी। वह खुद को बचाने के चक्कर में कार से उतरकर भागने लगा । आरोप है कि सचिन सुढैल और सन्नी ने अपने साथियों के साथ उन पर गोलियां चलाई। एक गोली जुवैद व एक गोली कर्ण को लगी। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें