कॉलेज गई छात्रा गायब, परिजनों ने अपहरण का मामला करवाया दर्ज
यमुनानगर। कॉलेज गई 17 वर्षीय छात्रा गायब हो गई। पूछताछ के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसमें उन्होंने अज्ञात पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी छोटी लाइन स्थित कॉलेज में पढ़ती थी। 27 जुलाई को सुबह वह रोज की तरह घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके उन्होंने काफी तलाश भी की ।मगर कुछ अतापता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने शहर पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई है और उन्हें आशंका है कि उसकी बेटी का किसी ने जबरन अगवा कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी और लड़की की तलाश शुरू कर दी।