ढोल की थाप पर नाची आशा वर्कर्स
मांग पूरी होने का नोटिफिकेशन जारी होने पर जताई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरकार द्वारा मानी हुई मांगों का नोटिफिकेशन जारी करने पर आशा वर्कर्स खुशी से जमकर झूमी। सभी आशा वर्कर्स कन्हैया साहिब चौक पर इकट्ठी हुई और ढोल की थाप पर डांस किया। आशा वर्करों ने इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी बताया। नाचने से पूर्व वर्कर्स ने पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
नोटिफिकेशन लागू न करने पर हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स शनिवार सुबह कन्हैया साहिब चौक पर इकट्ठी हुई। वर्कर्स ने यहां तिकोना पार्क में धरने पर बैठ यूनियन प्रधान नीरू बाला की अध्यक्षता में सरकार विरोधी नारेबाजी की। दोपहर को जब वर्कर्स को पता चला कि उनकी मांगों का नोटिफिकेशन लागू हो गया। इसके बाद आशा वर्कर्स ने वहीं ढोल पर नाचना शुरू कर दिया। यूनियन की प्रधान नीरू बाला ने बताया कि सरकार से उनकी कुछ मांगों पर सहमति बनी थी। उन्होंने तीन बार आंदोलन भी किया। लेकिन सरकार ने उनकी मांग का समझौता तो कर लिया लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था। जिस कारण आशा वर्करों ने मोर्चा खोल दिया और तीन दिन से वह विधानसभा स्पीकर के निवास पर धरने पर बैठी रही। उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। मौके पर मौके पर पूनम, शाूल, जरीना, रानो, सुनीता, सुखविंद्र, महीपाल, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
फोटो : 25, 26 व 27