मरम्मत कार्य के लिए रेल मंडल लेगा ब्लॉक, ट्रेनें होंगी डायवर्ट
यमुनानगर। रेल मंडल की ओर से रविवार को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर मेगा ब्लॉक लिए जाएंगे। इस वजह से चार ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर, सहारनपुर-अंबाला एवं अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर यह ब्लॉक विभिन्न अवधि में लिए जाएंगे। इस वजह से ट्रेन नंबर 15209 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12357 सियालदहा-अमृतसर एक्सप्रेस एवं 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम पैसेंजर को चंडीगढ़-साहनेवाल से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस को जाखल-धुरी-लुधियाना रेलमार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।