डोर टू डोर जाकर कांग्रेस नेता सुरेश कान्हड़ी ने पार्टी की नीतियों का प्रचार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कान्हडी ने हलके के गांवों व बिलासपुर में डोर टू डोर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने बिलासपुर मेन बाजार में दूकानों पर प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर पार्टी की जन हितैषी नीतियों से जनता को अवगत करवा रहा है। देश का प्रधानमंत्री व प्रदेश का मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहरलाल झूठ का पुलिंदा है। इन्होंने जनता से किए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। किसानों का कर्ज माफ करने स्वामीनाथन की रिर्पोट लागू करने व काला धन वापिस लाने व युवाओं को नौकरिया व बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादे कर सत्ता हथिया ली। देश व प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। पार्टी के सभी नेता अपने अपने स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटे हुए है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है व प्रदेश का भला केवल डॉ. अशोक तंवर ही कर सकते है। तंवर बिना किसी भेदभाव के गरीब व आम आदमी को साथ लेकर चल रहे है। इस दौरान उन्होंने कस्बा बिलासपुर के मेन बाजार, चंदाखेड़ी, ककड़ोनी, मछरौली, परभौली, जामनावाला, रामपुर, बिहटा, संधाए, मंगलोर, मुगलवाली आदि का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी व कहा कि आज बिजली पानी को लेकर हाहाकार मची हुई है। और सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। मौके पर पूर्व मनेजर, शांति प्रकाश, रूपचंद बाल्मीकि, गुरमेल सिंह, मोतीराम, शिव कुमार बुढेड़ी, राम प्रसाद, गुरनाम सिंह, प्रदीप कुमार, हरींद्र व सीताराम मौजूद रहे।
फोटो नंबर 30