एडमिशन 50 फीसदी से भी कम, यूनिवर्सिटी ने 13 जुलाई से क्लास लगाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले के कॉलेजों में अभी 50 फीसदी सीटों पर भी एडमिशन नहीं हुए हैं। इसके बावजूद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को 13 जुलाई से क्लासेज शुरू करने को कहा है। इस संबंध में केयू ने अपनी पोर्टल पर एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसकी कॉपी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को भी भेजी है। वहीं कॉलेज प्रबंधन की तरफ से कहा जा रहा है कि अभी तो एडमिशन प्रक्रिया ही चल रही है। ऐसे में क्लास शुरू करना मुश्किल है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जो कॉलेज की कक्षाओं के लिए जो शेड्यूल दिया गया है उसके अनुसार 13 जुलाई से सभी कॉलेज मेें कक्षा शुरू होनी है। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एडमिशन के लिए 14 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद सभी कॉलेजों में 16 जुलाई से सभी कॉलेजों में कक्षा की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि अभी कुछ कॉलेजों ने एडमिशन पोर्टल फिर से ओपन करने को चिट्ठी लिखी थी। ताकि सीटें भरी जा सकें।
खुली हुई है पोर्टल : विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए शनिवार को भी साइट खोली गई थी। जो कि सोमवार को रात 12 बजे तक खुली रहनी थी। जो कि मंगलवार को भी खुली रही। जिसकी जानकारी अधिकतर कॉलेज को नहीं थी। इसके साथ साथ कॉलेज में दस्तावेज वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट विभाग द्वारा जारी की जाएगी। जिसमें बच्चे 14 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे।
डीएवी कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जो शेड्यूल दिया गया है, उसी के अनुसार 13 व 14 जुलाई को भी सभी छात्राओं को कॉलेज में बुलाया गया है। सभी छात्राओं को कॉलेज के रूलस व रेगुलेशनस की जानकारी दी जाएगी। सभी छात्राओं को उनकी कक्षाओं के अनुसार टाइमटेबल दिया जाएगा। 16 जुलाई से कक्षाएं आरंभ की जाएगी।
खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल मंदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज में 14 जुलाई तक तो एडमिशन किए जाएंगे। जिसमें कॉलेज स्टाफ व्यस्त रहेगा। इसी वजह से 16 जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।
एमएलएन कॉलेज, रादौर के प्रिंसिपल सुनील गर्ग ने बताया कि 13 जुलाई को कॉलेज में हवन होगा व 14 जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं आरंभ कर दी जाएगी।
फोटो नंबर 6, 7