पानी निकासी न होने से खफा ग्रामीणों ने की नारेबाजी
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने उनके घरों के सामने नाला नहीं बनवाया
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। पिछले काफी समय से पानी निकासी न होने से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को खिजराबाद पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने उनके घरों के सामने नाला नहीं बनवाया। गांव से एक किलोमीटर दूर एक व्यक्ति के घर तक गली बना दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि कि अगर जल्द से जल्द उनके घरों के आगे पानी निकासी का इंतजाम करवाने के लिए नाला बनवाया जाए, नहीं तो वह लोग जल्दी ही यमुनानगर डीसी से मिलेंगे।
खिजराबाद पंचायत के भंगेड़ी रोड निवासी मनोज कुमार, आदेश कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, रूबी, राखी, पूजा, बबीता, रेनू, प्रमिला, नसीमा, बेबी, रेखा, शहीद, शराफत, बॉबी, दिलशाद, आमिर खान, नफीसा, बबीता, रेखा, मंजू, जमीला, संदीप, अख्तर, पवन, मुर्शिदा, ममता, पूजा, गुलाबो, सुभाष, किरण, असमीना, प्रवीण, डोली, अफसाना, निसार, नौशाद, शहीद, सुल्ताना, रशीद, आबिद, जसविंदर, हरदेव, मनप्रीत आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण खेतों तक का पानी उनके घरों में घुस जाता है। इसके चलते कई बार पानी की वजह से उनके घरों में रखा सामान खराब हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच खिजराबाद भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अगर यह चुनावी रंजिश न होती तो उनकी कॉलोनी से आगे एक किलोमीटर दूर एक घर पर सड़क कैसे बनवा दी गई। जबकि उनके घर खिजराबाद पंचायत में लेदी रोड पर सड़क से सटे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अगर उनके घरों के सामने जल्द से जल्द पानी निकासी का इंतजाम नहीं कराया गया तो वह लोग जल्द ही डीसी से मिलेंगे।
जल्द कराया जाएगा नाले का इंतजाम : सरपंच खिजराबाद ग्राम पंचायत खिजराबाद के सरपंच प्रवीन अग्रवाल का कहना है कि भंगेडी रोड पर जल्दी ही नाले का निर्माण करवा दिया जाएगा। उसके लिए बाकायदा इस्टीमेट भी बनाकर प्रशासन को भेज दिया गया है। जैसे ही पैसा आता है, नाले का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वह बिना किसी भेदभाव के एक समान कार्य करवा रहे हैं। सरपंच ने बताया कि जहां पर नाला बनना है, वहां आसपास कोई पंचायती जोहड़ भी नहीं है। इसलिए नाले को लगभग एक किलोमीटर दूर कूल में छोड़ना पडे़गा। तभी पानी निकासी का सही इंतजाम हो सकता है।
फोटो नंबर 35