‘चुनाव आते ही गिरगिट की तरह रंग बदलने लगी सरकार’
छछरौली। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। चार साल से किसानों को अपना हक मांगने पर लाठियां देने वाली सरकार चुनाव नजदीक आते ही गिरगिट की तरह रंग बदलने लगी है। चुनाव के नजदीक आता देख केन्द्र सरकार धान की फसल में मामूली वृद्धि कर भोले भाले किसानों को लुभाने का नाकाम प्रयास कर रही है। यह शब्द राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने जगाधरी में पूर्व पार्षद हरमिंदर सिंह भाटिया के निवास स्थान पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर राजपाल भूखडी, श्याम सुंदर बतरा, जसबीर मलौर, जससा सिंह, जोगा सिंह, दर्शन खेडा, तेजबीर लोप्पो, विक्रम लोप्यो, योगिंद्र मक्कड, वेदप्रकाश, नरपाल गुर्जर, सचिन शर्मा, अनिल गोयल, कपिल खेतरपाल, सतीश भाटिया, सतवंत सूदन व सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो : 19