जुम्बा डांस पर थिरके बच्चे, फिटनेस पर किया फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इस बार राहगीरी में जुम्बा डांस की धूम रही। यहां आए ग्रुप ने इस बार स्टेज के बजाय लोगों के बीच जाकर अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसे काफी पसंद किया गया। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी एक घंटे तक अलग-अलग स्टाइल में झूमते रहे। यहां डांस विद जुंबा हर हफ्ते होता है, लेकिन इस बार यहां इसका अपडेट वर्जन पेश किया गया। इस दौरान फिटनेस पर भी फोकस किया गया।
माडल टाऊन स्थित नेहरू पार्क गेट के सामने राहगीरी कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस बार उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार वालिया ने कार्यक्रम की गतिविधियों का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा है कि सुबह की गतिविधियों को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से एक और महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच आपसी संबंध को प्रगाढ़ बनाना है। इसके साथ-साथ पूरे सप्ताह कार्यालयों और अपने व्यवसाय में अन्य कार्य में व्यस्त रहने वाले लोगों को प्रात: कालीन के दौरान तनाव मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के तहत मौज मस्ती के माध्यम से तनावमुक्त करना है। जिसे व्यक्ति अपने आप को राहत महसूस करते हुए अच्छे कार्य करता है। जिससे अपराध में भी कमी आती है। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम को भविष्य में बडे़ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर यातायात थाना प्रबंधक राजीव मिगलानी, जूनियर जसपाल भट्टी, गुरमीत चावला, अभिमन्यु, पंकज चुघ आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर 20, 21