फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत इंट्री को रोकने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर इंट्री के अनाधिकृत रास्ते किए जाएंगे बंद
विज्ञापन

- यार्ड की तरफ खुला रास्ता भी होगा बंद, खाली जगहों की सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग
- मुख्य रास्ते व प्लेटफार्म पर जीआरपी ने बढ़ाई गश्त, शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक शिफ्टों में लगाई ड्यूटी
- चंडीगढ़-पाटलीपुत्र सुपरफास्ट में डकैती के बाद जागी रेलवे व जीआरपी

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से इंट्री के तमाम रास्ते बंद किए जाएंगे। साथ ही यार्ड की तरफ के खुले एरिया की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए अंबाला रेल मंडल ने बजट तैयार करके रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अप्रूवल मिलते ही सीसीटीवी व अनाधिकृत रास्तों को बंद करने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ पाटलीपुत्र सुपर फास्ट में डकैती के बाद जीआरपी ने भी गश्त का नया शेड्यूल बनाया है। अब शाम को छह बजे से सुबह छह बजे तक दो शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जो तीनों प्लेटफार्म पर गश्त के अलावा रास्तों पर भी चौकसी रखेंगे।
खुला एरिया होगा सील : स्टेशन परिसर में आने वाले अन्य खुले एरिया को भी सील किया जाएगा। जिससे कोई अनाधिकृत तरीके से इंट्री न कर सकें। यहां से केवल लोडिंग माल वाहन की ही एंट्री होगी। प्रथम चरण में यार्ड की तरफ के रास्तों को ब्लॉक किया जाएगा। उसके बाद फाटक और हमीदा की तरफ लोगों के आने के रास्ते बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

डकैती के आरोपियों से सामान बरामद : चंडीगढ़ पाटलीपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन में डकैती के आरोपियों की निशानदेही पर जीआरपी ने लूट का काफी सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस गिरोह की गिरफ्तारी से चोरी, लूट और छीना झपटी की आधा दर्जन वारदातें सुलझाने की बात कही है। वहीं कलानौर स्टेशन पर भी रात के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। क्योंकि रात को स्टेशन सुनसान हो जाता है और आसपास के एरिया में कई बार ट्रेनों की चेन पुलिंग हो चुकी है। इसी स्टेशन के पास सुनसान इलाके में पाटलीपुत्र सुपर फास्ट में डकैती की वारदात हुई थी।

अंबाला मंडल के सभी यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रपोजल भेजा है। यार्डों में कैमरे लगने से रेलवे लाइनों व अन्य सामान की निगरानी रखी जा सकेगी। कैमरों के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिसमें कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

दिनेश चंद शर्मा, डीआरएम, अंबाला मंडल।

रेलवे स्टेशन पर गश्त बढ़ाई गई है। शाम को छह बजे से सुबह के छह बजे तक दो शिफ्ट में ड्यूटियां लगाई हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने के बाद सभी कोच का बाहर से निरीक्षण भी किया जाएगा।
-सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें