फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराने पर 13 लोगों ने पूर्व सरपंच समेत चार लोगों को पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 लोगों ने पूर्व सरपंच समेत चार लोगों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराने का मामला
-पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दुधला में पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाने पर 13 लोगों ने पूर्व सरपंच समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव दुधला निवासी पूर्व सरपंच मेहर सिंह ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की चार कनाल पंचायती भूमि पर गांव के ही एक समुदाय के कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। जून माह में जिला प्रशासन द्वारा उक्त जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त करवाकर पंचायत को सौंप दी। जिसके बाद से आरोपी रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश के चलते गांव के ही यासीन, नूर हसन, इकबाल, अफजल, राशीद, सीटू, जबीर, जावेद, मिल्ला, दिलशाद, ईशी, अमजद, दिलशाना व जाहिदा ने उन पर कस्सी, कुल्हाड़ी व गंडासी से हमला कर दिया। हमले में वह और गांव के गुलशन कुमार, शीशपाल, जरनल व आज्ञा राम घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 13 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अफजल, राशीद व दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें