फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं उपलब्ध करवाई नहीं, डेयरी संचालकों पर डाला जा रहा है शिफ्टिंग का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधाएं उपलब्ध करवाई नहीं, डेयरी संचालकों पर डाला जा रहा है शिफ्टिंग का दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर से डेयरियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया 2004 से चल रही है, लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी कैल स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम अधिकारी लोगों को पर्याप्त सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवा पाएं। आधे अधूरे बंदोबस्त कर निगम उन्हें शहर से बाहर करने का प्रयास कर रहा है। उमर उजाला टीम कैल पहुंची तो नगर निगम अधिकारियों के दावों की पोल खुली। यहां 157 प्लॉट हैं, लेकिन गिने चुने प्लॉटों में ही डेयरी शिफ्ट हुई हैं।
थ्री पोंड सिस्टम ओवरफ्लो : पानी की निकासी के लिए थ्री पोंड सिस्टम बनाया हुआ है, लेकिन डेयरी आने से पहले ही तीनों पोंड पानी से ओवरफ्लो हो चुके हैं। गंदा पानी इधर-उधर बह रहा है। दादूपुर नलवी नहर में पानी की निकासी की योजना है, लेकिन हालातों को देखते हुए यह भी सिरे नहीं चढ़ रही है।
विज्ञापन

बिजली व पानी पेयजल नहीं : यहां ट्यूबवेल तो लगा लेकिन यह व्यवस्था अभी अधूरी है। पेयजल के पाइप लाइन को मेन कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में यहां काम कर रहे व्यवसायियों ने अपने सबमर्सिबल लगाए हुए हैं, लेकिन बिजली की कमी से वे भी ठप हो जाते हैं। क्योंकि बिजली का शेड्यूल ग्रामीण है। जिसके तहत दिन में केवल दो घंटे ही बिजली आती है।

-नाले अभी से गंदगी से अट गए हैं।
-सफाई की व्यवस्था नहीं है।
-निकासी के लिए बनाए गए टैंक भी गंदे पानी से भर गए हैं।
-गंदगी के चलते मक्खी मच्छरों की भरमार है।
-सड़कें आरसीसी बनाई जानी चाहिए।
-नाले व सड़क टूट चुकी हैं।

नगर निगम अधिकारी अपने लालच में हमें शहर से खदेड़ रहे हैं। बेवजह दबाव बना कर यहां भेजा जा रहा है, लेकिन सरकार पहले डेयरी कॉम्प्लेक्स में मूलभूत सुविधाएं तो उपलब्ध करवाएं। कैल से शहर की दूरी 10 किमी है। एक्सट्रा समय और खर्चा बढ़ गया है। जबकि दूध की कीमतें स्थिर है। ऐसे में हमें यह कारोबार करना मुश्किल हो गया है। सोच रहे हैं कारोबार चेंज कर लें। -सुरजीत सिंह, डेयरी संचालक
विज्ञापन


डेयरी कॉम्प्लेक्स में चल रहे कार्यों का जायजा लिया जाएगा। यदि कहीं खामी है तो उसे दूर करवा दिया जाएगा। काम अभी पूरा नहीं हुआ है। जल्द हर सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। -अनिल नैन, चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर
फोटो नंबर 5 से 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें