फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजली स्टेडियम में अधिकारियों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजली स्टेडियम में अधिकारियों ने किया योग
विज्ञापन

यमुनानगर
जिला प्रशासन द्वारा चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्थानीय तेजली खेल परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन पतंजलि योग समिति की ओर से जिला के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को विभिन्न योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जयकुमार, सुंदर सैनी व साथियों ने शिविर में सामान्य अभ्यास क्रम प्रोटोकॉल के तहत योग के विभिन्न आसन करवाए। जगाधरी के तहसीलदार दर्शन कुमार ने बताया कि 20 जून को प्रात: 7 बजे नेहरू पार्क से जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूल, कालेज, योग संस्थान, जन साधारण, पुलिस, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एवं गाइड हिस्सा लेंगे। 21 जून को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तेजली खेल स्टेडियम में प्रात: 6 से 07:30 बजे तक योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेन्द्र सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता हरिदेव काम्बोज, जिला युवा एवं खेल अधिकारी प्रवीण गुप्ता, आयुष विभाग के डॉ. रजनीश, सहायक सूचना जन सम्पर्क अधिकारी मनोज पाण्डेय व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो नंबर 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें