मीटिंग में बच्चों के संरक्षण पर हुई चर्चा
यमुनानगर। जिला सचिवालय में मंगलवार दोपहर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कम सीजेएम की अध्यक्षता में जेजे एक्ट पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चर्चा की। इसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, लेबर विभाग, पुलिस विभाग और जिले के बाल देख-रेख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान जेजे एक्ट पर बने हुए प्रावधानों और बच्चों के संरक्षण को लेकर खुली चर्चा की गयी। जिसमें सभी विभागों ने एक्ट को समझा कि किस प्रकार से बच्चों के संरक्षण पर कार्य किया जा सकता है। उन्हें मौके पर समाधान भी बताए गए।
सीजेएम ने सभी विभागों को आपसी ताल मेल बना कर बच्चों के हितों में काम करने को कहा। इस मौके पर सीजेएम अरविन्द कुमार, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अमित गौतम, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. ऋचा बुद्धि राजा, बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सतपाल कौर, सदस्य सुरेशपाल, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विजय कुमार, विजय बब्बर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य वी पी एस सिद्धू, संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी, बाल कुंज अधीक्षक मोना चौहान, सामाजिक कार्यकर्त्ता गुरप्रीत सिंह, सरिता मिश्रा, आउट रिच वर्कर मुकेश कुमार, गौरव शर्मा, माया राम, श्रुति आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर 27