ब्लड ग्रुप की कंडीशन से स्टूडेंट्स परेशान, काट रहे हैं अस्पतालों के चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ऑनलाइन फार्म भरना स्टूडेंट्स के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। एक कॉलम में ब्लड ग्रुप की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। अधिकतर स्टूडेंट को अपना ब्लड ग्रुप नहीं पता। वे अपना ब्लड ग्रुप पता करने के लिए अस्पताल और लैब के चक्कर काट रहे हैं। वहीं स्टूडेंट्स की समस्या को देखते हुए कुछ कॉलेजों ने अपने यहां ब्लड ग्रुप जांच करवाने की सुविधा भी शुरू कर दी है। जिससे स्टूडेंट्स को कुछ राहत मिली है।
दरअसल उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पोर्टल पर फॉर्म को भरने के दौरान ब्लड ग्रुप का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें उन्हें ब्लड ग्रुप लिखना जरूरी है। आवेदन के लिए पहुंच रहे अधिकांश स्टूडेंट्स को अपना ब्लड ग्रुप ही नहीं पता। सूत्रों की कुछ स्टूडेंट्स ब्लड ग्रुप के ऑप्शन में कोई भी ब्लड ग्रुप क्लिक कर फार्म भर दे रहे हैं। हालांकि बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान दस्तावेज रद्द भी हो सकते हैं। क्योंकि उस वक्त ओरिजनल ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट पेश करनी होगी।
आईएफएससी कोड रखें पास : एडमिशन के लिए कॉलेज जा रहे स्टूडेंट्स बैंक अकाउंट नंबर के साथ आईएफएससी कोड भी लेकर जाएं। आईएफएससी कोड पता नहीं होने पर फॉर्म नहीं भर सकेगा। फॉर्म में बैंक अकाउंट नंबर व आईएफएसस कोड इसलिए भी आवश्यक किए गए हैं, क्योंकि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को मिलने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ खाते में मिल सके।
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम में के लिए आवेदन करने आई श्रृंखला ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया काफी लंबी है। फॉर्म भरने के दौरान ब्लड ग्रुप भी बताना होगा, इसकी जानकारी नहीं थी। कॉलेज में बाहर लैब थी जहां ने चैक करवाया, जिसमें दिक्कत आई है।
खालसा कॉलेज में बीएसी में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने आई लवीना ने बताया कि वह कॉलेज में ऑन लाइन आवेदन करने आई हूं। यहां आकर पता लगा कि ब्लड ग्रुप भी फार्म भरते समय भरना होगा। लेकिन ब्लड ग्रुप की जानकारी नहीं है। अब ब्लड ग्रुप चैक करवा कर आना पड़ेगा।
डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल विभा गुप्ता ने बताया कि छात्राओं से कहा गया है कि वह ब्लड ग्रुप पता करके आएं। अगर कोई गलत ब्लड ग्रुप बताता है तो 23 जून से होने वाले डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उनको दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि हर विद्यार्थी का बैंक खाता होना चाहिए। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक खाते के साथ आईएफएससी कोड भी भरना पड़ रहा है।
फोटो नंबर 35 व 36